कक्षा 10 के छात्र को मनबढ़ों ने पीटा, प्राथमिकी दर्ज

 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत माता कलावती इंटर कॉलेज बारी के पास परीक्षा देकर बाहर निकले एक छात्र को मनबढ़ों ने घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

केराकत थाना क्षेत्र के गद्दीपुर मुफ्तीगंज निवासी हिमांशू यादव पुत्र सुरेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कक्षा 10 का छात्र है। बीती 10 मार्च को वह माता कलावती इंटर कॉलेज बारी में परीक्षा देने गया था। दोपहर में परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही वह कॉलेज से बाहर निकला, पहले से घात लगाकर बैठे मनीष यादव पुत्र गुड्डू उर्फ अच्छेलाल यादव (निवासी शाहबुद्दीनपुर) ने अपने अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया।  

आरोप है कि विपक्षी गाली-गलौज करते हुए उसे लात-घूसों से पीटने लगे, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनीष व अन्य के विरुद्ध धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है।

Related

JAUNPUR 7917324735830671688

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item