प्रैक्टिकल देने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

   


     गौराबादशाहपुर (जौनपुर): थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमुआरी गांव निवासी  ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री बीते 17 मार्च 2026 को डीएवी कॉलेज नयनपुर पतरही में प्रैक्टिकल देने गई थी। शाम होने तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। सगे-संबंधियों और आस-पास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कहीं सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर पिता ने थाने में सूचना दी। 

इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राम लाल को सौंपी गई है और छात्रा की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related

डाक्टर 2279033242114856560

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item