पोखरे में डूबने से किशोर की हुई मौत, पोखरा मालिक पर लगा आरोप

 

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव में रविवार की दोपहर को पोखरे में डूबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पोखरा मालिक पर बस्ती के पास पोखरा खुदवाने का आरोप लगाते हुए घटना के लिए जिम्मेदार बताया।


जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सतीश गौतम पुत्र स्व. गिरधारी लाल ने आरोप लगाया कि उनके गांव के निवासी रिंकू सिंह तथा कृपाशंकर ने उसके घर के पास रास्ते को खोदते हुए 20 फिट गहरा गड्ढा खोदकर पोखरा बनाया था। इसका विरोध करते हुए बस्ती के लोगों ने राजस्व विभाग में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर को उनके भाई प्रवीण कुमार का 14 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ यश गौतम कुछ लड़कों के साथ पोखरे के पास खेल रहा था। उसी समय रिंकू और कृपाशंकर ने यश गौतम को अपने पास बुलाया।उससे जबरदस्ती पोखरे में मछली डलवाने लगे। जब यश पोखरे में डूबने लगा तब दोनों लोग मौके से भाग निकले। उसके साथ के अन्य लड़कों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचकर यश को पानी से बाहर निकाले। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि दोनों आरोपियों पर 106 (1)125 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।

Related

डाक्टर 4510537123803825965

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item