जौनपुर में रंगों और रसों से सजी कवि गोष्ठी, होली मिलन समारोह बना यादगार

 

जौनपुर। कोशिश संस्था के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं मासिक गोष्ठी का आयोजन रामेश्वर सिंह सभागार, रासमंडल में वरिष्ठ कवि गिरीश श्रीवास्तव ‘गिरीश’ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। होली मिलन की यह गोष्ठी होली, चैती और नवरात्र के मिले-जुले रंगों से सराबोर रही, जिसमें व्यंग्य और भक्ति रस का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में जनार्दन अस्थाना के सामयिक लोक छंदों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं दमयंती सिंह के भक्ति भाव से ओतप्रोत भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। प्रो. आरएन सिंह के सारगर्भित उद्बोधन ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। मुख्य अतिथि सभाजीत द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि नन्द लाल समीर की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

गोष्ठी का संचालन अशोक मिश्र ने कुशलता पूर्वक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुजा निगम द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने पूरे आयोजन को मधुर शुरुआत दी। इसके बाद गीत, कविताओं और हास्य-व्यंग्य की फुलझड़ियों ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा।

इस अवसर पर कमलेश गुप्त, आलोक रंजन, राजेश पाण्डेय, सुशील दुबे, फूलचंद भारती, अनिल उपाध्याय, आशिक जौनपुरी, सुमति श्रीवास्तव, डॉ. अजय विक्रम, प्रशांत श्रीवास्तव, ओम प्रकाश खरे, दमयंती सिंह, अंसार जौनपुरी, एसबी उपाध्याय, अशोक मिश्र, रामजीत मिश्र, जनार्दन अस्थाना ‘पथिक’, नन्द लाल समीर, प्रो. आरएन सिंह, सभाजीत द्विवेदी एवं गिरीश श्रीवास्तव ‘गिरीश’ सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ कर समा बांध दिया।

अंत में डॉ. विमला सिंह ने आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 1000732535610875649

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item