सैकड़ों रोजेदारों ने किया इफ्तार, मगरिब की नमाज अदा कर देश की तरक्की की दुआ
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_87.html
खेतासराय। क्षेत्र के गोरारी स्तिथ आसमां ग्रुप कॉलेज में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार, धर्मगुरु और सभ्रांत नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धर्मगुरु प्रोफेसर मौलाना अबुज़र मदनी मौजूद रहे। उन्होंने रोजे की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, इंसानियत और आपसी मोहब्बत का पैगाम देता है।
मौलाना अबुज़र मदनी ने कहा कि रमजान हमें आपसी भाईचारे, कौमी यकजहती और इंसानियत की राह पर चलने की सीख देता है। उन्होंने लोगों से समाज में अमन-चैन, भाईचारे और एकता को मजबूत करने की अपील करते हुए देश की खुशहाली के लिए दुआ की।
कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट हम्माम वहीद ने किया। इफ्तार के बाद सैकड़ों रोजेदारों ने सामूहिक रूप से मगरिब की नमाज अदा की।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता जेड.के. फैजान, प्राचार्य डॉ tbrej आलम, शाहिद नईम, मौलाना राफे, डॉ. तारिक, आरिफ हबीब, सैयद उरूज, प्रधान आदिल खान, डॉ ज़ैद खान, डॉ. फखरुद्दीन, अम्मार वहीद, आजिब वहीद,अदनान खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अंत मे प्रबंधक मौलाना वहीद कासमी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

