मौज मस्ती ग्रुप ने नवनियुक्त सभासद पंकज श्रीवास्तव का किया भव्य स्वागत
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_880.html
जौनपुर। जनपद की सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था "मौज मस्ती ग्रुप" के संयोजक एवं पूर्व सभासद मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रुप के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जौनपुर नगर पालिका परिषद में नामित सभासद बनाए जाने पर पंकज श्रीवास्तव के आवास पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने पंकज श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मौज मस्ती ग्रुप के सदस्य प्रमोद श्रीवास्तव ‘दादाजी’, मनीष श्रीवास्तव ‘बच्चा जी’, सुप्रतिक गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, संजीव केसरवानी ‘पिंटू जी’, उमेश श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव एवं नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

