कला, संस्कृति और देशभक्ति से सराबोर हुआ जौनपुर

जौनपुर। कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की जनपद शाखा द्वारा नववर्षोत्सव 2083 का भव्य आयोजन नव दुर्गा शिव मंदिर, प्रतिमा विसर्जन घाट (सद्भावना पुल) पर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, राष्ट्रभक्ति और पारंपरिक मूल्यों का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, मुख्य प्रायोजक मनोज अग्रहरि व संरक्षक रविन्द्र नाथ जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात संस्था के सदस्यों ने सामूहिक ध्येय गीत प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गण गीत का आयोजन कर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

विभाग प्रमुख कमलेश जी ने संघ की विचारधारा और संस्कार भारती के सृजन से अब तक के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत 10 वर्षीय नवोदित कलाकार वेद मिश्रा की प्रभावशाली तबला वादन प्रस्तुति से हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में डॉ. नरेन्द्र पाठक एवं उनके शिष्यों ने ‘हम करें राष्ट्र आराधना…’ गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बनारस के अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार रविशंकर जी, माता प्रसाद और ममता टंडन ने अपनी मनोहारी कथक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

वहीं मथुरा से आईं डॉ. सीमा मोरवाल ने बृज वंदना, मां दुर्गा स्तुति, मयूर नृत्य एवं लट्ठमार होली की जीवंत प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, डॉ. रामसूरत मौर्य, काशी प्रांत महामंत्री सुजीत जी, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, डॉ. क्षितिज शर्मा एवं डॉ. सुभाष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय नववर्ष को सभी को पारंपरिक तरीके से मनाना चाहिए, यही हमारी संस्कृति की पहचान है।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी कलाकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन ऋषि श्रीवास्तव, आलोक सिंहा एवं मयंक नारायण ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अंत में महामंत्री अमित अंशु ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं संस्था के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related

JAUNPUR 8336360494412329116

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item