बिथार विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समा, विधायक जगदीश राय ने किया सम्मानित
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने समूह नृत्य, एकांकी नाटक और देशभक्ति से प्रेरित कई प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से ब्राजील नृत्य और डंबल नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि किसी भी विद्यालय में बच्चों की गतिविधियों और उनके आत्मविश्वास को देखकर वहां के शैक्षिक माहौल का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति, बच्चों के आपसी समन्वय और अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर विधायक ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार भी प्रदान किया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन निखिल जायसवाल के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया।
प्रधानाध्यापिका विद्योत्तमा उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एआरपी महेंद्र यादव, पंकज सिंह, रंजय रजक, विक्रम यादव, धीरेंद्र प्रताप पाल, स्वतंत्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में सरोज गौतम, एकता सिंह, प्रीती पाठक, नीतू सिंह, नम्रता सिंह, विलसन कुमार, अरविंद मौर्य, ज्ञानमती और आनंद यादव सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

