जौनपुर में शौकत अली का सियासी इफ्तार, 2027 चुनाव पर दिया बड़ा संकेत

जौनपुर। एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश शौकत अली शनिवार को जौनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष इमरान बंटी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शिरकत की।

शहर में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

इफ्तार के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में शौकत अली ने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने संभल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार द्वारा मुसलमानों को लेकर दिए गए कथित बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे समाज में गलत संदेश जाता है।

उन्होंने कहा कि यदि पीस कमेटी की बैठकों में मुसलमानों का अपमान किया जाता है तो मुस्लिम समाज को ऐसी बैठकों का बहिष्कार करना चाहिए। संवाद सम्मान के साथ होना चाहिए और किसी भी समुदाय का अपमान उचित नहीं है।

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बीएसपी के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं।

गैस सिलेंडर की लाइनों को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लाइन तो बीजेपी को ही शोभा देती है। जब-जब लोग लाइन में लगे हैं, तब-तब भाजपा को फायदा हुआ है, चाहे वह नोटबंदी का समय हो या कोविड काल।

इस अवसर पर पूर्वांचल संयुक्त सचिव जावेद सिद्दीकी, प्रदेश संयुक्त सचिव व प्रभारी सय्यद मुंतज़िर, जिला महासचिव शाह नेयाज़ अहमद, इरशाद अहमद, नगर अध्यक्ष जावेद अज़ीम, यासिर खान, सलीम खान, मजनू राम गौतम, कामरान अहमद, अकरम, अम्लेश राजभर, शहजादे अंसारी, सलाहुद्दीन, मेराज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष इमरान बंटी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 6972211154259828360

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item