रहस्य और रोमांच से भरपूर “आखिर क्यूं” ने पाठकों को किया आकर्षित
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_919.html
जौनपुर। साहित्य जगत में एक और रोचक कृति “आखिर क्यूं” ने पाठकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लेखिका सुमति श्रीवास्तव द्वारा लिखित यह कहानी संग्रह रहस्य और रोमांच से भरपूर है, जो पाठकों को शुरू से अंत तक बांधे रखने में सफल साबित हो रही है।
पुस्तक के शीर्षक “आखिर क्यूं” से ही इसकी कहानी की जिज्ञासा और रहस्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेखिका ने कथानक को बेहद रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है, जिसमें घटनाएं एक के बाद एक इस तरह सामने आती हैं कि पाठक आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुक बना रहता है। हर मोड़ पर आने वाले नए ट्विस्ट पाठकों को सोचने पर मजबूर करते हैं कि आगे क्या होने वाला है।
लेखिका ने कहानी के प्रत्येक पात्र के साथ न्याय करते हुए एक सशक्त और प्रभावशाली रचना प्रस्तुत की है। यही कारण है कि यह कृति पाठकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
150 रुपये मूल्य की यह पुस्तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon पर “सुमति श्रीवास्तव” के नाम से उपलब्ध है, जहां से पाठक इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

