शौच करते समय आकाशीय बिजली गिरने से नवयुवक की मौत

 

जौनपुर। मीरगंज थानांतर्गत ग्राम मोलनापुर में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक नवयुवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का अजीत चौहान (लगभग 19 वर्ष) पुत्र ज्ञानपति चौहान शौच के लिए घर से बाहर गया था। परिजनों ने बताया कि खुले मैदान में शौच करते समय ही उस पर वज्रपात हो गया।घर वाले उसे आनन फानन में  अस्पताल ले गये जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अजीत चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। अजीत का  शव अस्पताल से घर वापस आने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। घटना के बाद परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related

JAUNPUR 6254606687688376389

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item