जफराबाद विधायक जगदीश राय की पहल रंग लाई, गोंमती पर बनेगा पीपा पुल; 50.87 लाख की स्वीकृति

जौनपुर। जफराबाद के विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय की पहल आखिरकार रंग लाई है। उनके प्रयासों से अब राजेपुर त्रिमुहानी (रामेश्वर घाट) से विजयीपुर घाट के बीच गोंमती नदी पर पीपा पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए 50 लाख 87 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है।

बताया जा रहा है कि विधायक जगदीश राय ने 29 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया था कि पुल न होने के कारण हजारों लोग रोजाना नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई। अब लोक निर्माण विभाग  द्वारा जल्द ही पीपा पुल निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल न सिर्फ आवागमन को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा। वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान को लेकर विधायक के प्रयासों की सराहना की जा रही है।

Related

JAUNPUR 6727169606456717359

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item