भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_936.html
जौनपुर। नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में पूर्व सभासद मनीष अष्ठाना के आवास पर रविवार को भाजपा नेता एवं स्थानीय रहवासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। पीएम ने सर्वप्रथम वैश्विक युद्ध पर चिंता व्यक्त की। कहा कि पूरा देश मिलकर इस चुनौती से निकलकर बाहर आएगा। खाड़ी देशों में भारतीयों की मदद के लिए आभार व्यक्त किया। किसी तरह के अफवाहों से बचने, संयम बनाए रखने तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की। कई प्रेरक उदाहरण के माध्यम से गर्मी के दिन में जल संरक्षण तथा स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर ध्यान देते हुए शुगर एवं तेल की मात्रा पर नियंत्रण करने का आग्रह किया। देश के युवाओं से राष्ट्र के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सभासद सिपिन सिंह, पूर्व सभासद सतीश सिंह त्यागी, अमित श्रीवास्तव, डॉ कमलेश निषाद, सुरेन्द्र सिंहानिया, आशीष गुप्ता सहित अनेक भाजपा नेता एवं मोहल्ले वासी उपस्थित थे। सभी ने प्रधानमंत्री के मन की बात की जमकर तारीफ की। कहा कि यह कार्यक्रम सुनने के बाद कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है।

