कायस्थ समाज का इतिहास अत्यन्त गौरवपूर्ण रहा: अंजनी श्रीवास्तव

 समाज एकजुट नहीं हुआ तो पिछड़ने का खतरा बढ़ जायेगा: डा. अतुल

एकजुटता पर जोर देते हुये 'कायस्थ वेलफेयर ट्रस्ट' के गठन का हुआ प्रस्ताव

जौनपुर। नगर के राजा श्री कृष्ण दत्त इण्टर कालेज के सभागार में रविवार को कायस्थ समाज की बैठक हुई जहां समाज की एकजुटता, उत्थान और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुये वर्तमान में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर राज कालेज के प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज का इतिहास अत्यन्त गौरवपूर्ण रहा है। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, जय प्रकाश नारायण, खुदी राम बोस, डा. राजेन्द्र प्रसाद जैसे महान व्यक्तित्व समाज के आदर्श रहे हैं। कायस्थ समाज परम्परागत रूप से जातिवाद से दूर रहा है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में अपने समाज के कमजोर और अभावग्रस्त वर्गों को सशक्त करने के लिये संगठित प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने जरूरतमन्द लोगों की सहायता कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने को समाज का प्रमुख उद्देश्य बताया।
इसके पहले बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। इसके बाद तमाम वक्ताओं ने अपने विचार रखे तो अतिथि डा. रजनीश श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के उत्थान के लिये कायस्थ वेलफेयर ट्रस्ट के गठन का प्रस्ताव रखते हुये कहा कि इसमें चिकित्सक, पत्रकार, अधिवक्ता, शिक्षक सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होकर जरूरतमन्दों की सहायता कर सकते हैं।
वहीं डा. अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि यदि समाज एकजुट नहीं हुआ तो पिछड़ने का खतरा बढ़ जायेगा। साथ ही समाज में आयी गिरावट को आपसी एकता से दूर करने का आह्वान किया। डा. नवीन चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के लोगों को अहंकार त्याग करके एक मंच पर आना होगा तभी वास्तविक प्रगति संभव है। वहीं उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज सदैव अग्रणी रहा है और सक्षम लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना चाहिए, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
अन्त में आयोजक अंजनी श्रीवास्तव ने दयाशंकर निगम, श्याम रतन श्रीवास्तव, आनन्द शंकर श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस दौरान सभी स्वजातीय बन्धुओं ने आपसी परिचय साझा करते हुये सहयोग की भावना से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने किया।
इस अवसर पर अवधेश श्रीवास्तव, डा. अखिलेश श्रीवास्तव, डा. विवेक श्रीवास्तव, विकास अस्थाना, नागेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, देवव्रत श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाचार्य डा. संजय चौबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 2102285763023992698

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item