सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण और धमकी देने के आरोप में 10 नामजद व अन्य पर मुकदमा दर्ज

 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर: थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव में पुस्तैनी सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  

मेहौड़ा गांव निवासी गोरखनाथ राय पुत्र स्व. शिवनाथ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके मकान के दक्षिण तरफ पूर्वजों के समय से करीब 7 से 8 फीट चौड़ा आम रास्ता है। आरोप है कि गांव के ही महेंद्र, ज्ञानेंद्र पुत्र स्व. सूर्यभान ने मकान बनवाने के लिए रास्ते की जमीन में नींव भर दी है। इसके अलावा आरोपियों ने रास्ते की जमीन पर ईंट आदि रखकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है।  

पीड़ित का कहना है कि रास्ते पर रखी ईंटों के सहारे जहरीले जीव-जंतु उनके घर में घुस रहे हैं और वह अपने मकान की रंगाई-पुताई भी नहीं कर पा रहे हैं। आरोप है कि जब उन्होंने रास्ता खाली करने को कहा, तो विपक्षी लामबंद होकर भद्दी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।  

पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी महेंद्र, ज्ञानेंद्र, विनीत, सुमित, नवनीत, प्रेमशंकर, आद्या प्रसाद, मनोज राय, हर्षित राय, रजत राय और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है।

Related

डाक्टर 968660016088504115

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item