माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह संपन्न

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की जनपद इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज केशर यादव ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक एवं वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी चंद्रजीत यादव रहे।

समारोह में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के सह-आचार्य डॉ. के. बी. यादव तथा राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. लाल साहब विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि चंद्रजीत यादव ने शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए उन्हें शिक्षकों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं का गहरा अनुभव प्राप्त हुआ है। यदि आगामी विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों और स्नातकों का सहयोग मिला तो वे इन समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाकर समाधान का प्रयास करेंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने पदाधिकारियों और शिक्षकों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली और कहा कि शिक्षक समाज केवल ज्ञान देने वाला वर्ग नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त धुरी है। ऐसे आयोजन आपसी सहयोग, संवाद और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हैं।

सह-आचार्य डॉ. के. बी. यादव ने कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। वहीं सहायक आचार्य डॉ. लाल साहब ने कहा कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ शिक्षकों के हक-अधिकार, मान-सम्मान और सेवा सुरक्षा की गारंटी के लिए शिक्षक संगठन की एकता आवश्यक है।

कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष डॉ. जी. एन. सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष रामनारायण बिंद, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार, उपाध्यक्ष हौशिला प्रसाद पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रसेन, जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार सरोज सहित कई शिक्षकों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से संगठन की मजबूती और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सार्थक विचार-विमर्श का अवसर मिलता है।

समारोह के दौरान सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फूलों की होली खेली। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी विनय कुमार सरोज ने किया।

Related

डाक्टर 5829668976812715725

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item