छापेमारी में 60 घरेलू सिलेंडर बरामद, बाजार में हड़कंप

 

जफराबाद (जौनपुर)। संतोष विक्रम शाही के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर कल्याणपुर बाजार में छापेमारी कर 60 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। बरामद सभी सिलेंडर विभिन्न गैस कंपनियों के बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि जिला पूर्ति अधिकारी को बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ कल्याणपुर स्थित एक गोदाम पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान गोदाम में 60 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए।

अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर सीज कर दिया और उन्हें गोदाम में सुरक्षित भिजवा दिया। छापेमारी के दौरान बाजार के व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई थी, जिसमें 60 सिलेंडर बरामद हुए हैं। सभी सिलेंडरों को सीज कर दिया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और संबंधित संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related

डाक्टर 5040812783336107682

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item