शिक्षा,सेवा ,संस्कार से राष्ट्रप्रेम जगाएं युवा :प्रो.भगवान सिंह

अनुशासन, समर्पण, परिश्रम से युवा देश को आगे बढ़ाएं- डॉ विनोद कुमार सिंह

जौनपुर। मोहम्मद हसन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन विविध प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. भगवान सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा की भावना को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए स्वयंसेवकों से सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. भगवान सिंह ने कहा कि आज के युवा यदि शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों को अपनाएँ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है तथा एनएसएस जैसे मंच युवाओं को राष्ट्रनिर्माण की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के विकास और प्रगति में युवाओं की ऊर्जा, सेवा भावना और रचनात्मक सोच की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है तथा उन्हें समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन ने पूरे वातावरण को साहित्यिक और देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया, जिसमें वीरेंद्र पटेल, सभाजीत द्विवेदी, मनीष जौनपुरी, अहमद निसार, इंजीनियर आर.पी. सोनकर, अंसार जौनपुरी, असीम मछलीशहर एवं अमित प्रकाश ने ओजपूर्ण, प्रेरणादायक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं का पाठ कर युवाओं में देशप्रेम, जागरूकता और सेवा भावना का संदेश प्रसारित किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनों में डॉ. जीवन यादव, आर.पी. सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. ममता सिंह, प्रवीण यादव, तकरीम फात्मा, अंबुज मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, राजन, राज, अंशुमान, सुजीत, अल्तमस, हर्ष यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य तथा सैकड़ों स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान युवाओं को देशप्रेम, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वावलंबन एवं जनसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुमित सिंह ने किया तथा अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, कवियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related

JAUNPUR 4572834664704100998

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item