गौ पूजन कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया गौ संरक्षण का संदेश

 

जौनपुर। चांदपुर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ पूजन कर गौ संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गाय का विशेष महत्व है। गौ सेवा को धर्म और समाज की सेवा के समान माना गया है। उन्होंने लोगों से गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि गौ माता की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गाय की आरती की गई और श्रद्धालुओं ने गौ पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, प्रमोद मिश्रा, प्रवीण सिंह पिंटू,प्रमोद सिंह, शिवेंद्र सिंह गौरव समेतबड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

Related

डाक्टर 3244514035102472159

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item