नायब तहसीलदार अतुल सिंह का UPSC में चयन, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित


जौनपुर। जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात अतुल सिंह के संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चयनित होने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अतुल सिंह विगत कई वर्षों से यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। कई बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे। उनके कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर अतुल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की व्यस्त जिम्मेदारियों के बावजूद जिलाधिकारी के प्रोत्साहन से उन्हें तैयारी जारी रखने की प्रेरणा मिलती रही। इसी कारण नौकरी के साथ अध्ययन जारी रखते हुए वह इस लक्ष्य को प्राप्त कर सके।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अतुल सिंह को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अतुल सिंह की सफलता जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अतुल सिंह आगे भी प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश और समाज की सेवा करेंगे।

Related

डाक्टर 2381848141727941792

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item