व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में दिखी एकजुटता, व्यापारियों ने खेली फूलों की होली

 जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नखास स्थित गोल्ड पैलेस गार्डेन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ाने का पर्व है। इस अवसर पर सभी व्यापारी आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समाज और व्यापार के हित में कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे होली मिलन कार्यक्रमों से व्यापारियों के बीच आपसी एकजुटता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, संरक्षक नन्हेलाल वर्मा, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक राजदेव यादव, छबूलाल सोनकर, अशोक बैंकर, नगर संरक्षक मनोज गुप्ता, अशर्फीलाल जायसवाल, श्यामचंद्र अग्रहरी, नरेंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल, विनोद अग्रहरि, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र सिंघानिया, प्रदीप जायसवाल, डॉ. रामसूरत मौर्य, रवि श्रीवास्तव, मनोज वत्स, अरुण त्रिपाठी, संजीव यादव, रामकुमार साहू, रविंद्र अग्रहरि सहित अनेक व्यापारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और एकजुट रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सनी वर्मा व राजीव साहू, नगर महामंत्री (दक्षिणी) मुन्नालाल अग्रहरि, महामंत्री (उत्तरी) मनोज कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, प्रियम वर्मा, विमल भोजवाल, राकेश जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह, विजय अग्रहरी आदि का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर मंत्री के पीआरओ कृष्ण कुमार जायसवाल, सारिका सोनी, डॉ. कमलेश निषाद, अमित श्रीवास्तव, रहे।

Related

डाक्टर 7678826679909374392

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item