पेंशनर्स की हुंकार: मांगें पूरी न होने पर 21 को होगा प्रदर्शन

 

जौनपुर। केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों से नाराज सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अब आंदोलन की राह पर उतरने की तैयारी में हैं। पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 21 अप्रैल को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की जनपद कार्यकारिणी की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं और मांगों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

अध्यक्ष सीबी सिंह ने प्रधानमंत्री को भेजी जा रही हस्ताक्षर याचिका के तहत चल रहे अभियान की समीक्षा करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

बैठक में मौजूद पेंशनर्स ने संगठन के कार्यक्रमों में तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया तथा सरकार से मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 21 अप्रैल को व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान ओंकार नाथ मिश्र, केके त्रिपाठी, अशोक प्रताप सिंह, कंचन सिंह, इं. प्रमोद सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, गोपाल लाल श्रीवास्तव, सूबेदार यादव, राम अवध यादव, शेषनाथ सिंह, नन्दलाल सरोज, रमेश, बिक्रमाजीत यादव, पलकधारी, डा. भारत यादव, राजपति विश्वकर्मा, राम प्रताप यादव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, हुंबराज यादव, दसरथ राम, शम्भूनाथ यादव, गोरखनाथ माली, अशोक मिश्र सहित अन्य ने अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में संगठन की सदस्य मंजू रानी राय के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

Related

JAUNPUR 3284999452328541404

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item