बैंक ऑफ बड़ौदा से जनता को मिलेगी ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं :महाप्रबंधक

 

जफराबाद। बैंक ऑफ बड़ौदा के नये ब्रांच का उदघाटन करने के पश्चात बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए बैंक के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बैंक में जीरो बैलेंस से खाता खुलेगा।लोगो को अच्छा व्यवहार देखने को मिलेगा।विशिष्ट अतिथि के तौर पर बोलते हुए समाजसेवी आशुतोष सिंह"जमैथा"ने कहा कि बैंक को क्षेत्र के आम लोगों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा।इस ब्रांच के खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।कार्यक्रम को बैंक के रिजिनल मैनेजर मनीष कुमार, हरिशंकर प्रसाद,प्रबन्धक सुमित सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान,डॉ शिवकुमार सेठ,विकास सेठ,राजेश सिंह "पुल्लु" प्रवीन सिंह,जमाल हाशमी आदि ने भी सम्बोधित किया।बैंक के कार्यकारी मैनेजर रितेश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुमित सिंह व विकास सेठ ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सर्वेश सिंह,सन्दीप सेठ,आशीष सेठ,डॉ जनार्दन प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 999843603148960529

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item