साहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, लौटे गहने

जौनपुर। प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। साहूकार के चंगुल में फंसे एक दिव्यांग वृद्ध को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की पहल पर बड़ी राहत मिली और वर्षों से अटके उसके गहने वापस दिलाए गए।
जनसुनवाई कक्ष में पहुंचे मोहन लाल प्रजापति ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने बताया कि गहनों के बदले लिया गया ऋण वह पूरी तरह चुका चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद साहूकार द्वारा गहने वापस नहीं किए जा रहे थे, जिससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। प्रशासन की सक्रियता के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की गई और आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कराया गया। अंततः पीड़ित को उसके गहने वापस दिला दिए गए।
अपने गहने वापस पाकर भावुक हुए मोहन लाल प्रजापति ने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें और प्राप्त शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई में आई शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related

डाक्टर 3442511521252706373

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item