पुलिस ने 51 ग्राम हीरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

 

जफराबाद।स्थानीय रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की रात को पुलिस ने एक तस्कर को 51 ग्राम हीरोइन व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

एसओजी के एसआई सत्यवीर सिंह को सूचना मिली कि एक तस्कर वाराणसी से जौनपुर  हीरोइन बेचने के लिए लेकर आ रहा है।सूचना पर थानाप्रभारी सृष्टि जैन व सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।वहां पर थोड़ी देर में एक बाइक सवार पहुंचा।पुलिस की टीम ने उसे घेरेबंदी करके रोक लिया।उसने पुलिस टीम को अपने पास रखा 51 ग्राम हीरोइन सौप दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर शैलेंद्र सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी तरवा थाना तरवा आजमगढ़ के पास से 51 ग्राम हीरोइन,एक बाइक,11 हजार नौ सौ रुपये नगद मिला।तस्कर का चालान भेज दिया गया।

Related

डाक्टर 283230349180069923

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item