पंकज श्रीवास्तव समेत मनोनीत सभासदों ने ली शपथ

 

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के टाउन हॉल मैदान में शनिवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने की।

समारोह में एसडीएम सदर ने मनोनीत सभासद पंकज श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल, रोहन सिंह और राहुल साहू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि चुने हुए और मनोनीत सभी सभासद अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर नगर के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि मनोनीत सभासद अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवी और कुशल व्यक्तित्व हैं, जिन्हें नगर की समस्याओं और जरूरतों की अच्छी समझ है। ऐसे में इनके अनुभव का लाभ शहर के समग्र विकास में मिलेगा। मंत्री ने सभी नवनियुक्त सभासदों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, नगर दक्षिणी के अध्यक्ष डॉ. कमलेश निषाद, रामसूरत मौर्य सहित बड़ी संख्या में सभासद एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 2948943030771558972

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item