नवचण्डी दुर्गा पाठ एवं भव्य भण्डारा 9 अप्रैल को

 

जौनपुर। नवचण्डी दुर्गा पाठ एवं भव्य भण्डारा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो 9 अप्रैल दिन गुरूवार को होगा। यह आयोजन मछलीशहर तहसील क्षेत्र के शिवरिहा गांव में स्थित शिव मन्दिर के प्रांगण में समाजसेवी पन्ना लाल जायसवाल द्वारा होगा। आशय की जानकारी देते हुये अमरचन्द्र जायसवाल ने बताया कि 9 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक नवचण्डी दुर्गा पाठ के साथ महामंत्र जाप होगा। इसके साथ ही हवन के साथ पाठ के समापन होने के बाद महाप्रसाद का वितरण होगा। वहीं राजेश जायसवाल ने माता के समस्त भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है। साथ ही आयोजक पन्ना लाल जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन माता रानी की कृपा से शिवरिहा स्थित उनके आवास पर हमेशा होता रहता है।


Related

JAUNPUR 7938810375498517197

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item