शैलजा ने वाराणसी में कराटे चैम्पियनशिप में जीता रजत

 

जौनपुर। जिला कराटे एसोसिएशन वाराणसी द्वारा आयोजित एवं खिलाड़ियन एम्बेसी द्वारा मेज़बानी की गई 'जिला कराटे चैंपियनशिप 2026' में स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी होनहार खिलाड़ी शैलजा सिंह पुत्री बुलट सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

बता दें कि सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल नेवादा गौरा कला में आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट व जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी शैलजा सिंह ने अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट तकनीक और जोश का प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया। इस जीत के साथ ही शैलजा का चयन आगामी राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।
उनके कोच अखिलेश रावत व उनकी दादी राजेपुर गांव की प्रधान मनोरमा सिंह, पिता बुलट सिंह, माता डा. आस्था सिंह, जयहिंद यादव, अवधेश मौर्य आदि लोगों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही ग्राम प्रधान मनोरमा सिंह के घर पहुचकर शैलजा को बधाई देते हुये स्टेट लेवल पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिये शुभकामना भी दिया।

Related

डाक्टर 4236663787986469181

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item