सेवा भारती के तत्वावधान में जफराबाद में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_195.html
जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद में पुलिस चौकी के बगल स्थित अभिनव प्राथमिक विद्यालय के प्रागंण में रविवार को नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन सेवा भारती व सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में डा. भीमराव अम्बेडकर निः स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में श्याम डेन्टल क्लीनिक बदलापुर पड़ाव के चिकित्सक डा.अतुल कुमार गुप्ता, शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज गौराबादशाहपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा. अरूण कुमार तिवारी, हरिओम हास्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डा. संध्या द्वारा उक्त स्वास्थ्य कैम्प में आये मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा का निःशुल्क वितरण किया गया। क्षेत्र के लगभग दो सौ मरीजों द्वारा उक्त शिविर का लाभ उठाया गया। इस मौके पर आरएसएस के दिनेश सिंह, रामेश्वर बरनवाल, पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, सहायक अध्यापक जय प्रकाश, अवधेश बरनवाल, राजीव बरनवाल, भगवंत बरनवाल, राजेश जायसवाल, अजय निगम, ज्ञानेश बरनवाल, बृजनन्दन स्वरूप आदि उपस्थित रहे।

