अब जौनपुर में ही रेटिना का अत्याधुनिक इलाज, समय पर जांच से टल सकती है सर्जरी: डॉ अवनीश कुमार सिंह

 


जौनपुर: आंखों की गंभीर बीमारियों के उपचार को लेकर अब जौनपुरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह (MBBS, MS, FVRS) ने बताया कि समय पर रेटिना की जांच कराकर कई मामलों में सर्जरी से बचा जा सकता है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान समय में मेडिकल और सर्जिकल दोनों प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आंखों की अधिकांश बीमारियों का सफल इलाज संभव हो गया है। खासकर गंभीर मरीजों, आईसीयू में भर्ती मरीजों या जिनकी स्थिति जटिल हो, उनके लिए रेटिना की जांच बेहद जरूरी होती है। इससे आंख के अंदरूनी हिस्से की सटीक स्थिति का पता चल जाता है और समय रहते सही उपचार शुरू किया जा सकता है।

डॉ. सिंह ने बताया कि आंख के पर्दे (रेटिना) से जुड़ी बीमारियां कई कारणों से हो सकती हैं, जिनमें चोट लगना, मधुमेह (शुगर) और उच्च रक्तचाप (बीपी) प्रमुख हैं। ऐसे मरीजों को नियमित रूप से आंखों की जांच कराते रहना चाहिए, ताकि बीमारी को शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सके।

इलाज के खर्च के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से बीमारी की गंभीरता और उसकी अवस्था पर निर्भर करता है। यदि मरीज समय रहते लक्षणों को पहचान कर जांच करा ले, तो कई बार सर्जरी की आवश्यकता ही नहीं पड़ती हैं।

डॉ. अवनीश कुमार सिंह, जो विट्रियो-रेटिना एवं फेको सर्जन हैं, अब माता आनन्दमयी नेत्र चिकित्सालय, जौनपुर में प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को मरीजों को परामर्श और उपचार देंगे।

इस सुविधा के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को आंखों के जटिल इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Related

JAUNPUR 8719585824148329845

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item