कचगांव नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन का डीएम ने किया निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_284.html
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने रविवार दोपहर नगर पंचायत कचगांव के माधोपट्टी स्थित नए कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण में पाया गया कि कार्यालय परिसर का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि कुछ कार्य अभी अधूरे हैं। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सीआरओ अजय अम्बष्ठ के साथ वार्डों में सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज अहमद खान, अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ तथा सफाई कर्मियों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान परवेज अहमद खान, लिपिक आसिफ खान, दिवाकर उपाध्याय सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

