गुरु तेग बहादुर तपोस्थली के पर्यटन विकास व सड़क निर्माण का शिलान्यास

 

जौनपुर। रविवार को चाचकपुर स्थित गुरु तेग बहादुर साहेब तपोस्थली, जो मां गोमती नदी के पावन तट पर स्थित है और सिख समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, के पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने चाचकपुर से तपोस्थली तक जाने वाले सड़क मार्ग के निर्माण का भी शिलान्यास किया। तपोस्थली के पर्यटन विकास हेतु 91.64 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा, जिसे उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा संपादित किया जाएगा। वहीं चाचकपुर (सिपाह) से तपोस्थली तक सड़क निर्माण कार्य 64.73 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह तपोस्थली सिख समाज के लिए अत्यंत पवित्र स्थल है, जहां वर्ष 1670 के आसपास गुरु तेग बहादुर ने तप किया था। उन्होंने बताया कि अब यहां बेहतर सड़क संपर्क के साथ पर्यटन विकास के अंतर्गत हाल निर्माण, बाउंड्री, सुंदरीकरण, पौधरोपण, सोलर लाइट तथा विद्युत व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद से ही वे विधायक और मंत्री बने हैं तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पुलों के निर्माण, घाटों के सुंदरीकरण, सड़कों के विस्तार, बाईपास, ओवरब्रिज, अंडरपास, खेल सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा ने की, जबकि संचालन सरदार जसविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सारिका सोनी, कमलेश निषाद, दिनेश सेठी, राजेश जावा, रिंकू सिंह, मनीष श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, नंदलाल यादव, वसंत प्रजापति, दीपक सिंह मंटो, पीयूष सिंह, सुनील यादव, जटाशंकर एवं सचिन सोनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 5494363076000936380

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item