करकट में भीषण आग, गृहस्थी का सामान राख; भैंस झुलसी

 

जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के पारियावां गांव में रविवार की दोपहर करकट (फूस/छप्पर) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखा गृहस्थी का सामान उसकी चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि गिरिजाशंकर पाल एवं उनके भतीजे जय प्रकाश पाल (प्रमोद) के अलग-अलग करकट में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग में लगभग 5 कुंतल गेहूं, करीब 100 फीट करकट और लगभग 50 कुंतल भूसा नष्ट हो गया। इस दौरान एक भैंस भी आग की चपेट में आकर झुलस गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के सहयोग से आग को अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया।

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इस हादसे में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Related

डाक्टर 982622413430426123

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item