भाजपा जौनपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन में दिखी मिली-जुली प्रतिक्रिया
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी गुरुवार देर रात घोषित कर दी गई। पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही संगठन के भीतर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। एक ओर जहां नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने पर उत्साह का माहौल है, वहीं कुछ पुराने कार्यकर्ताओं में अपेक्षाओं के अनुरूप स्थान न मिलने से हल्की नाराजगी भी देखी जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें संगठन के प्रति सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।
प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
जिला उपाध्यक्ष: पंकज मिश्रा, राज पटेल, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, अजय सरोज, नीरज मौर्य, श्रीमती पुष्पा निषाद।
जिला महामंत्री: पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, अजय सिंह।
जिला मंत्री: संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, श्रीमती अंशू नीरज मौर्य, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा।
जिला कोषाध्यक्ष: श्रीमती रीता जायसवाल।
जिला सह कोषाध्यक्ष: नारायण दास चौरसिया।
जिला कार्यालय मंत्री: दीपक सिंह (मान्टो)।
जिला कार्यालय सह मंत्री: घनश्याम यादव।
जिला मीडिया प्रभारी: आमोद सिंह।
जिला मीडिया सह प्रभारी: डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, विशाल गौतम।
जिला आईटी संयोजक: रोहन सिंह।
जिला आईटी सह संयोजक: अमित पाठक, कुँवर दिग्विजय सिंह।
जिला सोशल मीडिया संयोजक: सिद्धार्थ राय।
जिला सोशल मीडिया सह संयोजक: अवनीश यादव, विजय यादव।
सूची जारी होने के बाद कई कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें भी संगठन में अवसर मिलने की अपेक्षा थी। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे स्वाभाविक प्रक्रिया बताते हुए सभी को संगठन हित में कार्य करने की अपील की है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई टीम आगामी चुनावों, जनसंपर्क अभियानों और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्व निभाने की अपेक्षा जताई।
जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ता अधिक सक्रियता के साथ पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

