विकास कार्यो की जांच करने गयी टीम के सामने हुई अभद्रता

 

जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के बाकराबाद गांव में एक अप्रैल को शिकायत की जांच करने पहुंची टी सदस्यीय टीम के सामने शिकायतकर्ता ने अपने एक सहयोगी के साथ अभद्रता किया।ग्राम प्रधान व सचिव ने इसकी लिखित तहरीर पुलिस को दिया है।

ऊक्त गांव निवासी अजय कुमार मौर्य पुत्र रामजियावन मौर्य व कई अन्य लोगों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यो में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत डीएम दिनेश चंद्र को प्रार्थनापत्र दिया था।डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल को टीम बनाकर जांच कराने का निर्देश दिया।जिसके बाद खण्ड विकास अधिकारी श्री जायसवाल ने एडीओ ग्राम्य विकास रामजी सिंह,मीनू गुप्ता जेई आरईडी,रामकुमार सिंह तकनीकी सहायक की संयुक्त टीम बनाकर एक अप्रैल को गांव  में भेजा।शिकायत कर्ता अजय कुमार मौर्य को भी समय पर पहुंचने का संदेश दिया गया।समय पर ग्राम प्रधान पोल्हन मौर्य,सचिव आरती मौर्या व लेखपाल आदि पहुंच गए।जांच अधिकारियों ने जब शिकायत करने वाले अजय कुमार से हैण्डपम्प के रिपेयरिंग में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर पूछा तब वह टालने लगा।आरोप  है उसके साथ एक बाहरी व्यक्ति भी कुछ कहने लगा।जिसपर प्रधान ने आपत्ति किया।इसी बात पर शिकायत कर्ता अभद्रता करते हुए मामले की जांच हाईकोर्ट से करवाने की बात कहकर वहां से उठ कर चला गया।जांच टीम के अधिकारी रामजी सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति इसके पहले दो बार शिकायत किया था।जब जांच टीम पहुंची तब यह नही आया।इस बार इसने व इसके साथ के एक व्यक्ति ने अभद्रता करते हुए सचिव व प्रधान पर अभद्र टिप्पणी किया।जांच टीम ने इसकी लिखित जानकारी अधिकारियों को दे दिया है।

इस मामले को लेकर प्रधान पोल्हन मौर्य,सचिव आरती मौर्या व लेखपाल ने कई प्रधानों के साथ जलालपुर थाने पर पहुंच कर तहरीर दिया है।थानाप्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि दोनो पक्षों को शनिवार को बुलाया गया है।जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी

Related

डाक्टर 7183650202307733086

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item