फसल कटाई प्रयोग का डीएम ने किया निरीक्षण

 

जौनपुर। जनपद में चल रहे फसल कटाई (क्रॉप कटिंग) कार्यों का निरीक्षण शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया। उन्होंने तहसील सदर के ग्राम महरूपुर में कृषक हरिश चंद्र के खेत पर पहुंचकर गेहूं फसल के कटाई प्रयोग का स्थलीय जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान चयनित गाटा संख्या 1798 में सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग कराई गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10×10×10 मीटर के समबाहु त्रिभुज क्षेत्र (43.3 वर्ग मीटर) में फसल काटी गई, जिसमें कुल 18 किलो 320 ग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। इस आधार पर गेहूं की उत्पादकता 42.30 कुंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल कटाई प्रयोग पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के आंकड़े सीधे किसानों के हितों से जुड़े होते हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार सौरभ कुमार, सांख्यिकी विभाग के सुरेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल शिखा शुक्ला, बीमा प्रतिनिधि राकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं कृषक मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 1994111055852736558

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item