सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपद शाखा जौनपुर की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार सिंह के सम्मान में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की।

बताया गया कि अरविंद कुमार सिंह ने तहसील केराकत व सदर समेत विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपनी सेवाएं दीं और 31 मार्च 2026 को सेवा निवृत्त हुए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ बिल लिपिक एवं राजस्व सहायक से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

समारोह में जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उनके सरल स्वभाव, कार्यकुशलता और समर्पण भाव की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उनके समस्त देयों के शीघ्र भुगतान के निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व), वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एवं जिला मंत्री राजीव कुमार श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रशासनिक अधिकारी यतेन्द्र यादव सहित अन्य वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री आशीष त्रिपाठी द्वारा किया गया।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने अरविंद कुमार सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Related

JAUNPUR 1146288014961904863

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item