तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, युवक की हुई मौत

 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार के पास जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर रात करीब 10:30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार सहिजनी गांव निवासी रामकुमार गुप्ता पुत्र दयाराम गुप्ता अपने दोस्त के तिलक समारोह से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित आस—पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक रामकुमार गुप्ता 3 भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे। उनके बड़े भाई का नाम रामकिशन गुप्ता और छोटे भाई का नाम संदीप गुप्ता है। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि वह रोजी-रोटी के लिए सूरत शहर में रहते थे।
परिजनों के अनुसार रामकुमार 15 अप्रैल को अपने चाचा की शादी में शामिल होने के लिए सूरत से गांव आये थे। उसी दिन उन्होंने चाचा की बेटी की गोद भराई में भी भाग लिया था। 16 अप्रैल को वह जौनपुर में अपने दोस्त के तिलक समारोह में गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।
परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related

डाक्टर 3520273256347691150

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item