संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका के पति की मौत , पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप — डीएम कार्यालय पहुँची शव के साथ

जौनपुर । जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। शुक्रवार देर शाम मृतक की पत्नी, जो कि एक शिक्षिका हैं, अपने पति का शव लेकर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुँच गईं। इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि प्रॉपर्टी के लालच में उनके पति की हत्या पट्टीदारों द्वारा जहर देकर की गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चंदवक थाना क्षेत्र के  अइलिया गांव निवासी 54 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र रामदेव सिंह गुरुवार रात अपने घर में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी संगीता सिंह ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी संगीता सिंह डोभी ब्लाक के अइलिया प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। संगीता सिंह बताया कि जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदार से मुकदमे चल रहा जिसके कारण वे लोग मेरे परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उनका आरोप है कि पट्टीदारों ने ही मेरे पति की हत्या कर दी है।


 शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।मृतक के परिवार में 22 वर्षीय पुत्र अमन सिंह और 20 वर्षीय पुत्री अनुष्का सिंह हैं। 


Related

JAUNPUR 769673981249153671

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item