राजमणि यादव अध्यक्ष, महेंद्र सोनकर चुने गए महामंत्री
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_41.html
जौनपुर सब्जी-फल व्यापार संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन
जौनपुर। जौनपुर सब्जी-फल व्यापार संघ के पदाधिकारियों का चयन शनिवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में व्यापारियों की भागीदारी रही।चयनित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर राजमणि यादव, महामंत्री पद पर महेंद्र सोनकर, कोषाध्यक्ष पद पर राम आसरे मौर्य तथा उपाध्यक्ष पद पर सुरेश सोनकर एवं अजय मौर्य को सर्वसम्मति से चुना गया।
इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया में शब्बू लाल सोनकर, गुलाब साहू, मोहम्मद राशिद, ज्ञानचंद गुप्ता, ज्ञानचंद मौर्य, विजय सोनकर, राजू भाई, पप्पू भाई सहित सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया।
चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित महामंत्री महेंद्र सोनकर ने सभी व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

