बच्चों के भविष्य और जीवन को तराशते है शिक्षक : रवींद्र बहादुर सिंह
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_4.html
बरईपार(जौनपुर): पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीरकपुर के प्रांगण में शनिवार को सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक सियाराम यादव लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित न्यायपंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मछलीशहर के अध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों के जीवन और व्यक्तित्व को तराशते हैं। तभी आगे चलकर छात्र देश और समाज के लिए कुछ कर पाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक शब्द संघर्ष से जुड़ा है। वह लोगों को तराशने और अपने ज्ञान की हथौड़ी से नए व्यक्तित्व गढ़ने का काम करता है। शिक्षक कभी सेवा से मुक्त नहीं होता, बल्कि वह सदैव समाज को नई दिशा देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमेशा से नए व्यक्तित्व का निर्माण करता आ रहा है और शिक्षक के बिना एक अच्छे समाज का निर्माण संभव नहीं है।
कार्यक्रम में संकुल प्रभारी चंद्रकांत पांडेय एवं आए हुए शिक्षकों ने सेवानिवृत शिक्षक को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक धर्मदेव सिंह, मोहनलाल,रामप्रकाश यादव, लालबहादुर, विजय प्रकाश, हीरालाल यादव, आशुतोष कुमार,अमरजीत सिंह, सुशील, नित्यानंद तिवारी, रामशिरोमणि,कमलेश उपाध्याय, कामता यादव,राघवेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, रतिराम यादव, महावीर यादव,हेमलता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

