चढ़ता पारा डाल रहा बच्चों की सेहत पर असर, नहीं बदल रहा स्कूलों का समय

 

जौनपुर। भीषण गर्मी और लू से बच्चों की सेहत पर असर पड़ना शुरू हो गया है। खड़ी दोपहरी में हो रही छुट्टी में बच्चों के चेहरे थके थके से दिख रहें हैं और उन्हें बुखार और डायरिया की शिकायत हो रही है इसके अलावा लाल चेहरे  पेशाब कम आना तथा चिड़चिड़ापन के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।जिस कारण अभिभावक परेशान हैं। सरकारी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चल रहें हैं निजी विद्यालयों में भी अपनी मनमर्जी से स्कूल खोले और बंद किये जा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार रहा। अगले एक दो दिनों में पारा और ऊपर चढ़ने की आशंका है। जौनपुर शहर में वाजिदपुर तिराहे,सिपाह, पालिटेक्निक चौराहे, जेसीज चौराहे, कोतवाली के आस पास छुट्टी के समय जब कभी स्कूली बसें जाम में फंस जा रही तो चिलचिलाती धूप में बच्चे तिलमिला जा रहें हैं।लू और गर्मी के प्रकोप से बचाव के लिए अभिभावकों की मांग स्कूलों के समय परिवर्तन की है लेकिन जौनपुर प्रशासन की ओर से इस मामले पर ध्यान से नहीं दिया जा रहा है। वास्तव में  बच्चों की त्वचा,वजन, पसीने की उत्सर्जन की प्रक्रिया वयस्कों से काफी भिन्न होती है जिस कारण वे लू और गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

Related

JAUNPUR 8928333303610129574

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item