आशुतोष श्रीवास्तव की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, न्याय के लिए संघर्ष में साथ रहने का संकल्प

 

जौनपुर। थाना शाहगंज क्षेत्र के सबरहद गांव में शनिवार को आशुतोष श्रीवास्तव की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय विशेष रूप से संतोष श्रीवास्तव के आवास पहुंचे और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर गोपाल राय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आशुतोष श्रीवास्तव का व्यक्तित्व, उनके विचार और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह समाज के लिए एक उदाहरण बनकर जाए, और आशुतोष श्रीवास्तव ने अपने जीवन से यही संदेश दिया।

गोपाल राय ने आगे कहा कि “न्याय के लिए चल रही इस लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू रक्षा परिषद परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम हर स्तर पर पीड़ित परिवार के साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।” उनके इन शब्दों से परिजनों को संबल मिला और उपस्थित लोगों में भी एक विश्वास का वातावरण बना।

कार्यक्रम के दौरान संतोष श्रीवास्तव, परितोष श्रीवास्तव एवं अतुल श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में समाज और संगठनों का सहयोग ही उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति देता है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने आशुतोष श्रीवास्तव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह से भावुक और गंभीर बना रहा।

Related

डाक्टर 4321071809502934891

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item