48 साल की सेवा को सलाम: टीडी कॉलेज में शिक्षकों का यादगार विदाई समारोह संपन्न

 

जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रवक्ता गणित जिलेदार सिंह एवं रमेश कुमार सिंह के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने पर मारकंडेय सिंह सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व गीता भेंट कर दोनों शिक्षकों का सम्मान किया। इसके बाद विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्य वक्ताओं में रमेश चंद्र सिंह, बद्रीनाथ सिंह, सुभाष चंद्र, अभिषेक कुमार सिंह व प्रदीप कुमार सिंह ने दोनों शिक्षकों के योगदान को सराहा। प्रधानाचार्य ने उनके अध्यापन की गुणवत्ता, सादगी व विनम्रता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।

सम्मानित शिक्षकों ने भी प्रधानाचार्य के नेतृत्व व कार्यशैली की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

शाम को सुंदरकांड पाठ एवं प्रीति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों शिक्षक परिवार सहित आमंत्रित रहे।

Related

JAUNPUR 594514768221915532

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item