लापता युवक के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप

जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के हौज चौमना गांव के लापता युवक के घर पर बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे।उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।उन्होंने एक महीने बाद भी युवक के नही मिलने पर पुलिस की नाकामी बताया।उन्होंने कहा पुलिस निरंकुश व लापरवाह है।

उन्होंने कहा योगी सरकार में पुलिस निरंकुश हो चुकी है।आशीष चौहान को जकड़ से जल्द नही खोजा गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।श्री राय ने लापता आशीष चौहान के पिता कमलाकांत चौहान तथा माँ अनारपत्ति को सांत्वना दिया।तथा कहा कांग्रेस पार्टी आपकी मदद करेगी।

ज्ञात हो उक्त गांव निवासी आशीष चौहान पुत्र कमलाकांत चौहान वाराणसी में लाल पैथ में नौकरी करता है।वह लंका क्षेत्र में एक किराये के कमरे में रहता था।आशीष की शादी नौ मई को ही जलालपुर क्षेत्र के मकरा गांव में तय है।29 मार्च की सुबह आशीष से जिस लड़की की शादी तय थी उसने मोबाइल पर कॉल किया।मोबाइल फोन नही उठा।तब उसने अपने परिजनों को बताया।उसके भाई ने कमलाकांत को फोन कर सारी जानकारी दिया।उसके बाद आनन फानन में सभी लंका स्थित आशीष के कमरे पर पहुंचे।वहां पर कमरा खुला था।कमरे में टेबल तथा बिस्तर पर खून के धब्बे थे।सभी लोग लँका थाने पर पहुंच कर पूरी घटना की तहरीर दिया।पुलिस ने तहरीर लेकर आशीष के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।

आशीष चौहान के भाई ने बताया कि मेरे भाई की मकरा गांव में ही एक दूसरी लड़की से शादी तय थी।वह शादी कैंसिल हो गयी थी।तब उसी गांव में दूसरी शादी तय थी।शादी कैंसिल होने के बाद जहां पहले शादी तय थी।उससे झगड़ा हुआ था।उसने धमकी भी दिया था।इसके अलावा परिजन मकान मालिक के व्यवहार को भी शक की दृष्टि से देख रहे हैं।

अजय राय के साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय, सुरेंद्र विक्रम सिंह "बाबा",प्रवीण सिंह,सोनू उपाध्याय फिरोज खान पूर्व प्रदेश महासचिव,अमित जायसवाल पवन सिंह डम्पी,दिनेश चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 6708122805304792068

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item