बीईओ के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय पर लटकता मिला ताला, पूरा स्टाफ नदारद

 बीईओ के द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की हुई कार्यवाही

जौनपुर।धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में बुधवार सुबह प्रशासनिक शिथिलता और शिक्षकों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई। बीईओ धर्मापुर के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटकता मिला और पूरा स्टाफ अनुपस्थित पाया गया। बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत छह शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई सुनिश्चित की है। 

बुधवार की सुबह बीईओ धर्मापुर राजेश कुमार वैश्य प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। शासन के नियमानुसार अध्यापकों की उपस्थिति सुबह 7:45 बजे तक अनिवार्य है, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सुबह 8:10 बजे तक विद्यालय के गेट पर ताला बंद था। स्कूल के बाहर लगभग 10 बच्चे खड़े होकर शिक्षकों के आने का इंतजार करते मिले। बीईओ राजेश कुमार के मौके पर पहुंचने के बाद शिक्षक एक-एक कर विद्यालय पहुंचे। इस अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कांत मधुकर से कड़ी नाराजगी जताई। 

निरीक्षण के बारे में बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि समय से विद्यालय न पहुंचने और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीन पुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कांत मधुकर, सहायक अध्यापक सेराज अहमद, सूफिया परवीन, सहाना बानो, रंजना और शिक्षामित्र राम सकल का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है।

Related

JAUNPUR 3770373154371720627

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item