पत्रकार की बेटी जूरियत जहरा का जलवा: 92.6% अंक लाकर रचा सफलता का इतिहास”
जौनपुर: पत्रकार सै. हसनैन कमर ‘दीपू’ की बेटी जूरियत जहरा ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 92.6% अंक प्राप्त कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
जूरियत जहरा की प्रारंभिक शिक्षा डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा से हुई, जबकि कक्षा 9 में उन्होंने डॉ. रिजवी लर्न्स एकेडमी में प्रवेश लिया। CBSE द्वारा घोषित परिणाम में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
अपनी सफलता का श्रेय जूरियत जहरा ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रूचि शर्मा ने मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ, तहलका न्यूज़ नेटवर्क, प्रेस फाउंडेशन सहित अनेक संस्थाओं और गणमान्य लोगों—कैलाशनाथ सिंह, आईबी सिंह, आरिफ हुसैनी, देवेंद्र खरे, जावेद अहमद, रामजी जायसवाल, अजय शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, हिम्मत बहादुर सिंह, मो. अब्बास रिजवी, राजन मिश्रा, अंकित जायसवाल, क्षमा सिंह, आमिर अब्बास, रिजवान, लायंस क्लब गोमती के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों—ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
यह सफलता न केवल जूरियत जहरा की मेहनत का परिणाम है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

