नैंसी यादव ने लहराया परचम, हाईस्कूल में 96% अंक प्राप्त कर बढ़ाया जनपद का मान

 

जौनपुर। जनपद की होनहार छात्रा नैंसी यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे स्कूल और जिले का नाम रोशन कर दिया है। नैंसी यादव, पुत्री संतोष यादव, निवासी हुसैनाबाद, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैंसी ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96% अंक हासिल किए (रोल नंबर: 23172805, जन्मतिथि: 18/02/2011)। उनके इस शानदार परिणाम से परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

नैंसी यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विशेष रूप से अपने चाचा राज कुमार यादव को दिया, जो जनक कुमारी इंटर कॉलेज में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके चाचा समय-समय पर उनका उत्साहवर्धन करते रहे, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

नैंसी का लक्ष्य भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और स्कूल परिवार द्वारा लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है।

नैंसी की यह सफलता न केवल उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन गई है।

Related

JAUNPUR 6236690615604330343

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item