नगर पंचायत रजिस्टर को लेकर विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल,सभासद गिरफ्तार

 बोर्ड बैठक विवाद में बवाल, सभासद प्रतिनिधि घायल

रिपोर्ट- यूसुफ खान 

खेतासराय (जौनपुर)। नगर पंचायत की प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर चल रहा विवाद सोमवार देर शाम मारपीट में बदल गया। गोलाबाजार वार्ड के सभासद प्रतिनिधि अनिल प्रजापति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने सभासद सतीश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम चौराहे के पास स्थित एक लकड़ी के टाल पर बैठे अनिल प्रजापति के पास सभासद सतीश यादव पहुंच गए। आरोप है कि कहासुनी के बाद उन्होंने अनिल प्रजापति के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान नगर पंचायत का रजिस्टर भी फाड़ दिया गया। मारपीट में अनिल प्रजापति घायल हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सभासद के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी रजिस्टर फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी सभासद को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि विवाद नगर पंचायत की प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर हुआ। सोमवार को होने वाली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद कुछ लोग नगर पंचायत कार्यालय के बजाय कस्बे में एक आरा मशीन पर बैठक दिखाकर एजेंडा और उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई थी। कर्मचारी रजिस्टर की फोटो कॉपी कराने के लिए गया था, उसके बाद की जानकारी उन्हें नही है। सभासदों के आरोप बेबुनियाद है। 


           वसीम अहमद, चेयरमैन

नगर पंचायत, खेतासराय ।

रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाकर डीएम से मिले सभासद, चेयरमैन पर मुकदमे की मांग


खेतासराय (जौनपुर)।नगर पंचायत की 6 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कुछ सभासदों ने बैठक को अवैध बताते हुए जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर इसे निरस्त करने की मांग की है।

सभासद सलीम अहमद, शैलेश यादव, अमित कुमार और विवेक यादव उर्फ गोलू का आरोप है कि एजेंडा और उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर कर बजट सहित अन्य प्रस्ताव पारित दिखाए गए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर चेयरमैन व अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ जालसाजी व आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

सभासदों ने यह भी कहा है कि नई वैध बोर्ड बैठक नियमानुसार बुलाकर जिलाधिकारी की मौजूदगी में कराई जाए। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

Related

डाक्टर 4993885388969389149

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item