वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को जोड़ने तक संघर्ष का एलान
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_721.html
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम के अनुसार भीषण गर्मी में भी जनपद के हजारों पेंशनर्स जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किये।धरना-प्रदर्शन पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र के आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित किये जाने सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर आज देश भर में आल इण्डिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के देशव्यापी बिरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन कर रहा है। संगठन के जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने प्रधानमन्त्री एवं मुख्यमन्त्री को भेजे जाने वाले संगठन के ज्ञापन से-सम्बन्धित पत्र को पढ़कर सुनाया जिसे सर्वसम्मत से सभा ने पारित कर दिया।
धरना-प्रदर्शन स्थल पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह ने ज्ञापन को प्राप्त करते हुयेसम्बन्धित को भेजने का आश्वासन दिया। वहीं राकेश श्रीवास्तव संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकार से मांगो को शीध्र पूरी करते हुये पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को तत्काल वेतन आयोग की परीध सम्मिलित किये जाने की मांग किया। साथ ही वक्तओं ने पेंशनर्स के माँग यथा, पुराने पेंशनर्स को वेतन आयोग की परिधि में लाने, पेंशनर्स की 65 वर्ष की॓ आयु पूरी होने पर पांच प्रतिश मूल पेंशन की वृद्धि के साथ ही अगले हर 5 वर्ष पर 5 प्रतिशत मूल पेंशन में वृद्धि किये जाने, पेंशन राशिकरण की कटौती दस बर्ष करने, कोविड काल काल के स्थगित महंगाई राहत के बकाए धनराशि का भुगतान किये जाने, पूर्व की भाँति रेल किराए में 50 प्रतिशत कि छूट बहाल करने आदि सहित सभी दस सूत्रीय मांग को शीघ्र पूरी करने की मांग करते हुये संघर्ष का एलान किया।
इस अवसर पर सत्यदेव सिंह, इं. राम आसरे रजक, इं. प्रमोद सिंह, पुट्टी लाल यादव, राजेश श्रीवास्तव, गोपाल जी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, नरेन्द्र सिंह, ओंकार नाथ मिश्र, कंचन सिंह, अजय सिंह, मिठाई लाल, पलकधारी मौर्य, राम अवध यादव, शेषनाथ सिंह, राम प्रताप यादव, शम्भूनाथ यादव, चन्द्रशेखर सिंह, राम अवध लाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, इं. बेचन मिश्र, इं. मदन मोहन सोनकर, मुकुन्द लाल उपाध्याय, कान्ति सिंह, दशरथ राम, नीलम्मा, इं. बेचन मिश्र, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी, महेन्द्र पाठक, भारत यादव, वीवी सिंह, दिनेश सिंह, राजपति विश्वकर्मा, नन्द लाल सरोज, नरेन्द्र त्रिपाठी, विक्रमजीत यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कमलेश द्विवेदी, आदेश कुशवाहा, ऋषिकेश तिवारी, धर्मदेव यादव, अशोक मिश्र, अवधेश सिंह, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, ज्ञान कुंवर मिश्रा, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव, बलिराम यादव, बदरे आलम, शमीम अहमद, जेडी सिंह, रीता देवी, लालमनि देती, श्यामा देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस दौरान दिवंगत पेंशनर्स अशोक जायसवाल की आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी। धरना-प्रदर्शन का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।


सरकार बुजुर्गो के साथ संवेदनशील हो
जवाब देंहटाएं